Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शुजालपुर हज के सफर से लौटे हाजी इसरार एवं हाजी अजीज़ का किया स्वागत - NN81


न्यूज़ नेशन81 

संवाददाता समीर अली शुजालपुर 

शुजालपुर। यूँ तो इस्लामी तारीख के हिसाब से नया साल यानी मोहर्रम माह का आगाज़ हो चुका है, इससे पहले लगभग डेढ़ माह पूर्व हज करने गए लगभग सभी हाजी अपने-अपने घर वापस सकुशल लौट चुके हैं। ऐसे में नगरवासियों द्वारा हाजियों का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया जा रहा है। इसी कड़ी मे वार्ड 3 मलकपुरा निवासी हाजी इसरार पठान और हाजी अजीज़ हज करके लौटे तो नगरवासियों के साथ-साथ राजनीतिक एवं सामाजिक लोग भी हाजियों का इस्तकबाल करने उनके निज निवास पहुँचे। ज्ञात हो कि हज का महीना अब खत्म हो चुका है, अब जो भी हज पर जाने की तमन्ना रखते हैं, वो हज के लिए अगले साल ही जा पाएंगे। हालांकि हज के बाद पूरे साल उमरा करने लोग जाते हैं, लेकिन हज सिर्फ बकरीद के महीने में ही मुकम्मल होता है। हाजी इसरार पठान एवं हाजी अजीज़ के हज के सफर से लौटने के बाद शहर अध्यक्ष रईस पठान, जिला प्रवक्ता हसन रज़ा कुरैशी एवं पत्रकार मोहम्मद नफीस ने हाजियों का फूलमालाओं से इस्तकबाल किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes