Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम पतोरा में हर्षोल्लास से मनाया गया कबीर प्रकट उत्सव, युवाओं ने किया रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन - NN81




विश्ववंदनीय सद्गुरु कबीर साहब के प्रकट दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पतोरा में के.वी.डी. मिशन के तत्वावधान में कबीर प्रकटोत्सव पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे कबीर साहेब की आरती से की गई। इसके उपरांत ग्राम की मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो शीतला मंदिर से प्रारंभ होकर गांव की गलियों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर सम्पन्न हुई।


दोपहर के समय भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन बी.आर. साहू एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात महंत श्री श्याम सुंदर दास मानिकचौरी वाले द्वारा आध्यात्मिक प्रवचन दिया गया, आज के कार्यक्रम में शामिल हुए सन्त बैसाखू साहेब, देवेन्द्र साहेब, टिकेन्द्र साहेब, खिलावन साहेब, महंत योगेंद्र दास साहेब, भावेश साहेब, महंत स्याम दास साहेब जिनके कर कमलों से चौका आरती सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर ग्राम के 135 परिवारों ने श्रद्धापूर्वक अपनी मनोकामनाओं हेतु चौका आरती कराई।


यह ग्राम पतोरा में लगातार दूसरा वर्ष है जब कबीर प्रकटोत्सव का आयोजन किया गया। उदित मुनि नाम साहब के नेतृत्व में चल रहे के.वी.डी. मिशन का उद्देश्य "जीव दया एवं आत्म पूजन" के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।  विशेष अतिथि के रूप में सांसद दुर्ग लोकसभा विजय बघेल जी के प्रतिनिधि के रूप में श्री राजेश चंद्राकर जी के द्वारा कबीर पंथ के बारे में कहा गया कि साहेब कबीर के मनाने वाले सभी जाति के है उनके द्वारा कबीर कुठि के मांग को जल्द पूरी करने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes