Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कटंगी राजा भोज महाविद्यालय में मनाई गई अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती - NN81


 कटंगी से संवाददाता आदित्य पिंचा 

कटंगी (बालाघाट)।

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में शुक्रवार 31 मई को कटंगी स्थित राजा भोज शासकीय महाविद्यालय में महान समाज सुधारक और प्रजापालक देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा चित्रकला, भाषण तथा संगोष्ठी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम में भाजपा द्वारा भी विशेष रूप से माता अहिल्याबाई की जयंती मनाई गई। बालाघाट जिले में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत कटंगी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती प्रगति बिसेन देशमुख को सौंपी गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पूजन से हुई।


देवी अहिल्याबाई होलकर ने बिना भेदभाव किया प्रजा का कल्याण — विधायक गौरव सिंह पारधी

इस दौरान कटंगी-खैरलांजी क्षेत्र के विधायक श्री गौरव सिंह पारधी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक न्यायप्रिय शासक थीं, जो बिना किसी भेदभाव के प्रजा के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहती थीं। उन्होंने किसानों का लगान कम किया, समाज के हर वर्ग के उत्थान हेतु कार्य किए और शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए।


सामान्य किसान परिवार से इतिहास में अमिट स्थान तक — प्रगति बिसेन देशमुख

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री प्रगति बिसेन ने माता अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौड़ी गांव में एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने अद्वितीय कार्यों से इतिहास में अमिट स्थान बनाया। साथ ही उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी इसी महाविद्यालय की छात्रा रह चुकी हैं और इस भूमि से उनका गहरा जुड़ाव है।


महिला शिक्षा और स्वाभिमान की प्रतीक थीं अहिल्याबाई — डॉ. माधुरी पंवार

कार्यक्रम में डॉ. माधुरी पंवार ने भी विचार रखते हुए कहा कि माता अहिल्याबाई एक साहसी और दूरदर्शी महिला थीं, जिन्होंने समाज में महिला शिक्षा, सेवा और स्वाभिमान की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि आज की महिलाओं के लिए शिक्षित और संस्कारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे समाज में हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकें।


कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती शोभा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश चौकसे, सौरभ ठाकरे, योगेश सोनवाने, अविनाश देशमुख, लोकतंत्र सेनानी रामसिंह ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष धर्मकला देशमुख, जिला पंचायत सदस्य केसर बिसेन, पार्षद गायत्री ठाकरे, सविता चौहान, अरुण गजभिए, आशा कटरे , प्रकाश सोनवाने, विनोद पचबहे,सुरेन्द्र रहांगडाले, प्रियांश राउत,वैभव गुप्ता, ट्विंकल वाघमारे, संकेत तिवारी शुभम पटले सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल शेडे, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों द्वारा माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देने का संकल्प लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes