Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नोडल अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र व कंपोजिट विद्यालय चांट फिरोजपुर एवं रूरिया सलेमपुर में पानी टंकी का निरीक्षण। NN81


पीलीभीत सूचना विभाग 01 जून 2025/जनपद के आकांक्षात्मक विकासखंड पूरनपुर हेतु शासन से नामित नोडल अधिकारी श्री कुमार प्रशांत, निदेशक, समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश एवं प्रबंध निदेशक, यू.पी. सिडको एवं जिलाधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने आज चाॅट फिरोजपुर में पहुंचकर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, बच्चों, पोषाहार वितरण की जानकारी ली। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पंजीकृत गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को नियमित पोषाहार वितरित किया जा रहा है, 83 बच्चे पंजीकृत पाए गए तथा छोटे बच्चों के खेलने हेतु खिलौने भी केंद्र पर उपलब्ध हैं। इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों का नियमित वजन कराया जाए। इसके साथ ही साथ उन्होंने कंपोजिट विद्यालय चाॅट फिरोजपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित स्वयं सहायता समूहों के कार्यों के बारे में जानकारी ली, समूहों के द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों, बिक्री के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाएं समूह के साथ कार्य करके अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं तथा आत्मनिर्भर बन सकती हैं। विद्यालय निरीक्षक के दौरान उन्होंने स्मार्ट क्लास के बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।  उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के जरिए बच्चों की सीखने की प्रक्रिया और प्रभावी बनी रहे जिससे कि शिक्षा में सुधार हो रहा है। विद्यालय के अध्यापकों से उपस्थिति व शैक्षणिक प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलकूद के प्रति जागरूक करें जिससे कि खेलों के प्रति रूचि बढे।                               


इसके उपरांत उन्होंने  ग्राम रूरिया सलेमपुर पहुंचकर जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पेयजल योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम के अंतर्गत पेयजल की आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि पेयजल जल की आपूर्ति कराई जा रही है। इसके साथ ही साथ उन्होंने कनेक्शन की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes