Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

• 10 लाख रूपये का अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में। NN81

 


लोकेशन बेमेतरा छत्तीसगढ़ 

संवाददाता परमेश्वर यादव  

        बेमेतरा, 01 जून 2025 :- बेमेतरा जिले में पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में ANTF बेमेतरा पुलिस   टीम ने एक बड़ी मादक पदार्थों की बिक्री में लिप्त अपराधियों पर कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 10 लाख से भी अधिक की मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।


         इसी क्रम में आज 01 जून 2025 को ANTF बेमेतरा पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि एक सफेद रंग के पीकप वाहन में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु राका कठिया तरफ से सरदा की ओर आ रहा है कि सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में ANTF बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर ग्राम सरदा आंदु चौक पर पीकप वाहन क्रमांक CG 04 AD 7437 को रोककर तलाशी लेने पर पीकप डाला के पीछे नीचे डाला में छुपाकर रखे भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपी मोहम्मद खान ऊर्फ अयाज निवासी मछली मार्केट पावर हाउस भिलाई जिला दुर्ग को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन करते पकडा गया।


      आरोपी मोहम्मद खान ऊर्फ अयाज पिता इमतियाज खान उम्र 24 साल निवासी मछली मार्केट पावर हाउस भिलाई जिला दुर्ग, के कब्जे से पीकप वाहन से 103 पैकेट खांकी रंग के सेलो टेप में पैकिंग किया हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 01 क्विंटल 03 किलो ग्राम कीमती 10,00,000/- रूपये (दस लाख रूपये) एवं एक पीकप वाहन क्रमांक CG  04 AD 7437 कीमती 5,00,000/- रूपये(पांच लाख रूपये), नगदी रकम 33,000/- रूपये, 02 नग मोबाईल कीमती करीबन 7,000/- रूपये, जुमला कीमती 1,540,000/- रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। प्रकरण में आरोपी से पुछताछ करने पर पता चला कि उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा को बिक्री हेतु परिवहन करते उडीसा से भिलाई ले जाना। 


     इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि दिनेश चंद शर्मा, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, नोहर यादव, भुषण ठाकुर, आरक्षक संजय पाटिल, पीलाराम साहू, विजय दिवाकर, सुरेन्द्र जांगडे, धनसाय मिरे, डामन धिवर एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।


 समाज पर सकारात्मक प्रभाव: 


      आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। 


 बेमेतरा पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes