Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है - NN81

 


लोकेशन झाँसी 

रिपोर्टर सतेन्द्र कुमार 

"झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक ओर मासूम बेटे को निशाना बनाया गया… तो दूसरी ओर उसकी मां को दरिंदगी का शिकार बना डाला। दुष्यंत और सत्यम… नाम के ये दो दरिंदे अब पुलिस के रडार पर हैं। इनमें से एक को पुलिस मुठभेड़ में गोली मारकर दबोच लिया गया है, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सवाल सिर्फ इतना नहीं कि अपराध हुआ… सवाल ये है कि यह बर्बरता कितनी गहरी है!" "14 जून की रात… चिरगांव के एक गांव में 17 साल के लड़के के साथ दुष्यंत नाम के शख्स ने कुकर्म किया।

इसके ठीक अगले दिन… उसके साथी सत्यम परिहार उर्फ कल्लू ने घर में घुसकर उस लड़के की मां के साथ बलात्कार किया। तमंचा तानकर डराया और भाग निकला।पीड़िता ने थाने पहुंचकर हिम्मत दिखाई… पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज़ की।

16 जून की रात सुल्तानपुरा ओवरब्रिज पर चेकिंग के दौरान पुलिस की इन दरिंदों से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग हुई, जवाबी कार्रवाई में सत्यम को गोली लगी और वो ज़मीन पर गिर पड़ा। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। जबकि दुष्यंत भाग निकला… जिसकी तलाश जारी है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes