Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सुशासन तिहार के अंतिम दिन बोरी में हुआ समाधान शिविर का आयोजन - NN81

 जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.) 

दुर्ग, 30 मई 2025/ सुशासन तिहार के समापन पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत बोरी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में धमधा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले 12 ग्रामों से सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर के विशेष आकर्षण के रूप में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। समाधान शिविर में कुल 1475 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1428 मांग संबंधी और 47 शिकायतें थीं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 827, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को 115, ऊर्जा विभाग को 85, खाद्य विभाग को 91, श्रम विभाग को 65 और स्कूल शिक्षा विभाग को 26 आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा एक हितग्राही को व्हीलचेयर प्रदान की गई, जबकि विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र नागरिकों को राशन कार्ड, पेंशन, जॉब कार्ड प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया और कुछ प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। ग्रामीणों में शिविर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। अंतिम दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes