Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लौकाही में घर में सो रही महिला को नज़रबंद कर डाका डाला ,60 हजार की नगदी जेवरात चोर लेकर हुए फरार

उत्तर प्रदेश बहराइच 

न्यूज़ नेशन 81 

रिपोर्ट दिलीप कुमार राव 

मिहींपुरवा(बहराइच): मोतीपुर के ग्राम लौकाही में अज्ञात 5 डकैतों ने घर का दरवाजा तोडकर घर में सो रही महिला के गले पर धारदार हथियार रखकर नगदी जेवरात सहित लगभग पांच लाख की लूट-पाट की है । जिसकी पीड़ित ने मोतीपुर थाने में तहरीर दी है ।

मोतीपुर  थाना क्षेत्र के ग्राम लौकाही निवासी नाशिर खान पुत्र शरीफ ने मोतीपुर थाने में तहरीर देकर कहा है कि बृहस्पतिवार की रात परिवार के लोग कमरों में सो रहे थे रात लगभग 2 बजे पांच अज्ञात बदमाशों ने घर का दरवाजा तोड़कर घर के अन्दर घुस आये और घर में सो रही मेरी पत्नी शायदा को जगाकर उसके गले पर धारदार हथियार रखकर उसकी आंख पर कपड़ा बांध दिया और धमकाते हुये रूपया और गहनों के बारे में पूंछा और न बताने पर मारा पीटा तथा जान से मार डालने की धमकी दी । जिस पर डर के कारण मेरी पत्नी ने सब कुछ बता दिया । बदमाशों ने मेरे घर में रखे गहनों नगदी सहित लगभग पांच लाख का सामान लूट ले गये हैं । घटना के संबंध में मोतीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है लेकिन घटना संदिग्ध लग रही है । बलईगांव चौकी प्रभारी को जांच सौपी गयी है जांच पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes