Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अवैध रेत उत्खनन करने वाले पर रोक लगाना मुश्किल ही नहीं असंभव है - NN81

 प्रवीण कुमार

कटघोरा कोरबा

छत्तीसगढ़


कोरबा जिले के ढेलवाडीह क्षेत्र में रेत के अवैध खनन और परिवहन का कारोबार अब पूरी तरह बेलगाम हो चुका है। ग्राम ढेलवाडीह के पास स्थित अहिरन नदी से बिना किसी वैध स्वीकृति के भारी मात्रा में रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है यह रेत माफिया प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम नदीयो के सीने को छलनी कर रहे हैं और बिना नंबर प्लेट लगे ट्रैक्टर के माध्यम से तेज रफ्तार में ढुलाई कर शहर और गांव की सड़कों पर दौड़ा रहे हैं


इन रेत से भरे वाहनों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अधिकांश ट्रैक्टर में नंबर प्लेट तक नहीं लगी होती जिससे इनकी पहचान कर पाना लगभग असंभव हो जाता है। जिससे रेत माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और अक्सर लोगों के द्वारा यह सुनने को मिल जाता है कि इन रेत तस्करों को रोक पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि असंभव है।

यहां से रेत के ओवरलोडेड वाहन  बेरोकटोक गुजरते हैं यातायात पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। 


अब यह स्थिति गंभीर होती जा रही है जब रेत का अवैध कारोबार केवल पर्यावरण का नुकसान नहीं कर रहा बल्कि आम नागरिकों की जान भी ले रहा है प्रशासन का इन रेत माफियाओं जरा सा भी डर नहीं रहा जो बेधड़क रोड पर बिना नंबर प्लेट के गाड़ियों को अवैध रेत उत्खनन के लिए दौड़ाया जा रहा है। क्या प्रशासन इस पर कार्यवाही करेगा, यह सवाल अब क्षेत्र के हर जागरूक नागरिक के मन में उठ रहा है

या इस तरह का अराजक रेत कारोबार खुलेआम चलता रहेगा या रेत माफियाओं द्वारा कानून व्यवस्था को चुनौती होगी। जो बेधड़क बेखौफ बिना नंबर प्लेट या फिर बिना रॉयल्टी के प्रशासन के नियमों की अवमानना करते नजर आ रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes