Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनावः स्वाधीन जैन बने प्रदेश मंत्री निर्विरोध, निर्विरोध चयन पर व्यापारियों में हर्ष, संगठन में एकता की नई पहल: NN81

 


छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनावः स्वाधीन जैन बने प्रदेश मंत्री निर्विरोध, निर्विरोध चयन पर व्यापारियों में हर्ष, संगठन में एकता की नई पहल:

बालोद।  छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रदेशभर में पदाधिकारियों के चयन का कार्य जारी है। इस बार संगठन में समन्वय और वरिष्ठ मार्गदर्शकों की सहमति से नई नीति अपनाई गई है, जिसके अंतर्गत कई पदों पर निर्विरोध चयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को बालोद जिले से स्वाधीन जैन को प्रदेश मंत्री के रूप में निर्विरोध चुना गया।


व्यापारियों ने नई नीति का किया समर्थन

चेंबर ऑफ कॉमर्स के इस नए प्रक्रिया को व्यापारियों ने सराहा है। उनका मानना है कि इससे संगठन में आपसी मनमुटाव खत्म होगा और एकता को बढ़ावा मिलेगा। वरिष्ठ व्यापारियों ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए इसे संगठन की मजबूती के लिए अहम बताया। निर्विरोध चयन के बाद स्वाधीन जैन ने खुशी जताई और अपने समर्थन के लिए संगठन के वरिष्ठ नेताओं और व्यापारिक समुदाय का आभार प्रकट किया।


 व्यापारियों ने भी बधाई संदेश भेजे

संगठन की नई नीति से एकजुटता की पहल इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स की नई नीति ने व्यापारिक संगठनों के बीच एकता और आपसी समन्वय को मजबूत किया है। निर्विरोध चयन से गुटबाजी खत्म करने और व्यापारिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने की पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अब सभी की निगाहें नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन की आगामी योजनाओं पर टिकी हैं, जिससे व्यापारिक समुदाय को लाभ पहुंचेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes