Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

त्योहारों में शांति और सोहार्द पर नगर परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई : NN81

 Reported By: Mohammed Islam 


त्योहारों में शांति और सोहार्द पर नगर परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई : 

 पिड़ावा,झालावाड़ -  आगामी त्यौहार को लेकर नगर परिसर में सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र  व नगर के प्रमुख नागरिकों की पिड़ावा कस्बे के नगर पालिका परिसर तलाई चौक में  उपखंड अधिकारी जगदीश मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार थाना अधिकारी सुरेश कुमार नगर पालिका अध्यक्ष कौशल्या बाई पाटीदार की उपस्थिति में सीएलजी  सदस्यों की बैठक आयोजित हुई , उपखंड अधिकारी दिनेश मीणा ने सदस्यों से आगामी  त्योहार मुख्य रूप से नव संवत्सर, ईद उल फितर,नवरात्र महोत्सव एवं अन्यथा त्योहार आपसी सौहार्द्र  के साथ , क्षेत्र में हमेशा की तरह शांति स्दभाव बरक़रार रखने व शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने को लेकर सभी सदस्यों से अपील की गई, सीएलजी सदस्य, आम जनता एवं पुलिस के बीच की दूरी को यह बैठक दूर करती है और पुलिस को आम जनता से जोड़ने का कार्य भी करती है दोनों समुदाय के लोगों  ने कहा कि यहां पर हमेशा ही भाईचारा बना रहता है  एक दूसरे  के त्योहार पर बधाइयां देकर स्वागत भी करते हैं पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार ने  जिस मार्ग पर जुलुस निकलेगा  वहां की व्यवस्थाएं का अवलोकन कर  विस्तृत जानकारी ली,  थाना अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि गेहूं की फसल की कटाई खेतों में चल रही है  शेष रहे अवशेषों को  आग लगा देते हैं, जिससे कई बार भीषण आग लग जाने से किसानों का काफी नुकसान होता है, सदस्यों ने नोलाई में आग न लगाने की बात भी कहीं क्योंकि इससे जमीन में रहने वाले कई छोटे जीव जंतु की मौत भी हो जाती है अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes