Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम: NN81

 Reported By: Rahul Sharma 


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम: 

 डग 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम के तहत एक नयी पहल की शुरुआत युवा कांग्रेस ने की जिसके अंतर्गत पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन देवगढ़ जैसे छोटे से गांव में किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डग विधानसभा की देवगढ़ पंचायत में विश्वास राजीविका महिला ग्राम संगठन देवगढ़ की महिलाओं के साथ एक सार्थक चर्चा की गयी जिसमें महिलाओं की जागरूकता,‌ शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने पर जानकारी दी गई एवं उसके बाद युवा कांग्रेस द्वारा उन सभी महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष पवन सिंह प्रतिहार, समकित जैन, दुर्गेश योगी, दिलीप वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes