Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्रत्याशी बनने के बाद प्रथम कटघोरा आगमन हुआ : NN81

 प्रवीण कुमार

कटघोरा/छत्तीसगढ़



कटघोरा :- भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में कोरबा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाई गई सरोज पांडे का प्रत्याशी बनने के बाद प्रथम कटघोरा आगमन हुआ।  मंडल अध्यक्ष धनु प्रसाद दुबे के नेतृत्व में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव प्रत्यासी सरोज पांडे का स्वागत किया गया, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुये ,इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ कटघोरा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर मिश्रा ने सरोज पांडे के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया। सांसद प्रत्याशी ने श्री मिश्रा का पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर कटघोरा चौक में कार्यकर्ताओं का अभिवादन कार्यक्रम जय श्री राम के नारों से गुंज उठा। सरोज पांडेय ने बताया की दुनिया भर मे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी को अबकी बार 400 से अधिक सीट देश की जनता ने देने का मन बना लिया है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में विकास की बड़ी संभावना है। कोरबा के युवाओं को रोजगार के लिए नए प्रोडक्शन यूनिट एवं मल्टीनेशनल कंपनियों का प्रोडक्शन यूनिट लगाने हेतु आगामी दिनों में कार्य किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes