Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कांग्रेस और विकास का 36 का आंकड़ा रहा नगर में : NN81

 विदिशा लोकेशन गंजबासौदा

 जिला चीफ ब्यूरो संजीव शर्मा


स्लगन----- कांग्रेस और विकास का 36 का आंकड़ा रहा नगर में



गंजबासौदा भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन सरकार देश और प्रदेश का विकास करने में लगी हुई है कई योजनाओं के माध्यम से सभी वर्ग के लोगों का कल्याण किया जा रहा है पहले कांग्रेस शासन काल में विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं हुए वहीं अब चारों ओर विकास की गंगा जमुना बह रही है उक्त बात घटेरा वाली धर्मशाला में बीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे देशव्यापी लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव ने कही इस मौके पर विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस और विकास का 36 का आंकड़ा रहा है लेकिन भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री मोहन यादव गांव और शहरों में चमन बरसाने में लगे हुए हैं आज शासन की योजना सीधे जनता तक पहुंच रही है जनता तक योजना पहुंचने में किसी तरह की कोई गड़बड़ घोटाला नहीं है यह सब भाजपा शासन काल में ही संभव हुआ है इस मौके पर नगर पालिका में सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव ने कहा कि नगर में विकास कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी इसके पूर्व नगर पालिका सीएमओ पवन कुमार शर्मा ने सभी का पुष्प गुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes