विदिशा लोकेशन गंजबासौदा
जिला चीफ ब्यूरो संजीव शर्मा
स्लगन----- नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव को अच्छे कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
गंजबासौदा नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर नगरी नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव का सम्मान किया जाएगा यह सम्मान स्वच्छता प्रेरणा समारोह के अंतर्गत लाल परेड ग्राउंड भोपाल में प्रदान किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव विभागीय मंत्री अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ नगर पालिका मुख्य अधिकारी जनप्रतिनिधि पार्षद गण स्वच्छता सफाई मित्र और जागरूक नागरिक भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष कार्य किए गए हैं जिसके फल स्वरुप नगर पालिका जिले में प्रथम स्थान पर आई है।

