Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार की जनता का किया अभिनंदन : NN81

 *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार की जनता का किया अभिनंदन*


 

*मुख्यमंत्री की जन आभार यात्रा में उमड़ा जन सैलाब*


धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया 




धार-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जन आभार यात्रा में आज धार पहुंचे। घोड़ा चौपटी से जन आभार यात्रा आरंभ हुई। मुख्यमंत्री का यहाँ पहुंचने पर ढोल ढमाकों तथा पुष्प वर्षा के साथ लाड़ली लक्ष्मी बेटियों ने स्वागत किया। लाड़ली बहना हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। फूलों से सजे वाहन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जन आभार यात्रा में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए आमजनता के बीच पहुंचे।

वाहन में मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, सांसद श्री छतरसिंह दरबार, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, धरमपुरी विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर साथ रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विभिन्न स्थानों चौराहों पर मंच लगाकर विभिन्न संगठनों तथा आम जनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी का अभिवादन किया।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पहली धार आगमन पर उनके स्वागत में जन सैलाब उमड़ा। सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में आमजन अपने लाड़ले मुख्यमंत्री से मिलने के लिए देर तक प्रतीक्षा करते रहे। मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचने पर आम जनता ने पुष्प वर्षा करके मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा के मार्ग के घरों से भी लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes