Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बालाजी रेजिडेंसी नंबर 1 में नव निर्मित बालाजी महादेव मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा : NN81

 बालाजी रेजिडेंसी नंबर 1 में नव निर्मित बालाजी महादेव मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम  होगा। 


वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  प्राण  प्रतिष्ठा होगी।


संवाददाता :--हर्ष पाटीदार 


स्थान :----- मनावर,   धार, मध्य प्रदेश ।



विओ:--मनावर शहर के अति महत्वपूर्ण  व्यक्तियो  की कालोनी बालाजी रेजिडेंसी नंबर -1 में  नवनिर्मित बालाजी महादेव मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा।   समुद्र मंथन में जहर पीकर कर  देवताओ को अमृत देने वाले भगवान शिव तथा राघवेन्द्र सरकार रघुवंश नाथ राम लला के घनिष्ठ सेवक श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।दिनांक 4 से 8 मार्च तक वैदिक रीति से आचार्यतत्व द्वारा मंत्रोच्चार  के साथ कार्यक्रम होगा । प्रात : कालीन समय में शोभायात्रा निकाली जाएगी। यज्ञशाला  मे गणपति पूजन ,देवताओं का आह्वान ,अग्नि स्थापना ,जलाधिवास होगा सायंकाल में सत्यनारायण भगवान की कथा होगी। प्रतिदिन यज्ञ ,महिला मंडल के भजन ,7 मार्च को  मूर्तियों को  नगर भ्रमण करवाया जाएगा। तथा 8 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा  होगी। महा आरती के पश्चात भोजन भी होगा  । मंदिर में मूर्तियां देने  वाले सुनील कोकने जी का सम्मान किया जायेगा। आचार्य श्री योगेंद्र मलतारे सुन्द्रेल की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम होगा।  जानकारी बालाजी रेसीडेंसी नंबर  1  के अध्यात्मकार्य  से जुडे श्री नवनीत पाटीदार  ने दी।






श्रीमान महेंद्र जी कामदार, निसरपुर ।

पाटीदार सेवा साख  संस्था के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर    बहुत-बहुत बधाई ।


जे सी पाटीदार ,

  उपाध्यक्ष 

गोकुलधाम  गौशाला समिति कालीकिराय (मनावर ),


सह सचिव 

गीता ज्ञान प्रचारक   समिति मनावर ,


 प्रवक्ता 

सदगुरु सेवा समिति

  श्रीबालीपुरधाम ,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes