खबर: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका, विगत दिनों में भारी बारिश से हुई फसलों की तबाही।
यूपी के 13 जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट
है। 40 से 50 किमी. की रफ्तार से तेज हवाएं चलती
रहेंगी। 24 घंटे में 67 शहरों में बारिश हुई। ओले गिरे।
अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई।
बिजनौर में सबसे ज्यादा 45 मिमी. बारिश रिकॉर्ड हुई।
सिर्फ यूपी ही नहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल
प्रदेश और उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश और
बर्फबारी की आशंका है। पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश
के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज के साथ छिटपुट ओला
गिरने की संभावना है। हालांकि, अब इसकी तीव्रता कम
हो जाएगी।
CSA यूनिवर्सिर्टी के मौसम विभाग ने बताया, "5 मार्च को दोपहर बाद धूप निकल
सकती है। हालांकि बादलों की आवाजाही और तेज
हवाएं चलती रहेंगी।"
जालौन, हरदोई, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और
महोबा में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। ओले इतने गिरे हैं।
कि सड़क पर सफेद चादर बिछ गई है। वहीं पिछले 48
घंटों में बारिश और बिजली गिरने से यूपी में 6 लोगों की
मौत हो गई। हरदोई , जालौन, हमीरपुर, कानपुर में भारी
बारिश के साथ ओले भी गिरे।
ओलावृष्ट
सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सरसों
की बालियां झड़ गई हैं। गेहूं की बालियों खराब हो
सकती हैं।
भारी बारिश, ओले और तेज हवाओं के चलते गेंहू के
पौधे गिर गए हैं। इससे उत्पादन कमजोर होगा। बारिश
के कारण आलू की फसल को भी नुकसान हुआ है।
करीब 40 फीसदी फसलों को नुकसान हुआ है। इस
बारिश ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर खींच दी
हैं।
हवाओं ने बनाया मजबूत विक्षोभ
मौसम विज्ञानी के मुताबिक अरब सागर और बंगाल
की खाड़ी से आने वाली हवाओं ने एक मजबूत विक्षोभ
बनाया है।
इसका असर कश्मीर से लेकर उत्तर प्रदेश,
बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश तक है। वहीं 5
मार्च से एक और नया पश्रिमी विक्षोभ हिमालय तक
पहुंच सकता है। इससे आने वाले कुछ दिनों में बारेश के
आसार फिर से बन सकते हैं।
संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर






