खबर: योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि से हुए दिवंगत लोगों के परिवारजन को चार-चार लाख रुपए देने के निर्देश।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को ₹04-04 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराए जाने तथा राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश, आंधी-तूफान आदि आपदाओं से पशु हानि, मकान क्षति के मामलों में प्रभावितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता अविलंब प्रदान करने तथा फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराने हेतु संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है।
संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर


