Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बालक के लापता होने से गांव में हड़कंप मच गया : NN81

 संजय जाट

NEWS NATION 81

बदनावर (धार)

01/03/2024







ग्राम कानवन के नयापुरा मोहल्ले से आज सुबह,स्कूल संचालक  डॉ विशालराव निक्कम का इकलौता बालक कानू विनम्रराज ,उम्र14 साल  साईकल से स्कूल जाते समय अचानक गुम हो गया।  बालक के लापता होने से गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में खबर गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों से आसपास के इलाके में बालक की खोजबिन में जुट गए।



 कुछ देर बाद पता चलने पर सोशल मीडिया पर फोटो एवं जानकारी अपलोड की गई एवं खोजबीन शुरू हुई।कानवन पुलिस को भी सूचना दी गई। गांव में लगे हुए तमाम सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए। लेकिन 11 बजे तक बालक का पता नहीं चला था। आसपास के गांवों में भी खबर की गई है। निक्कम के तमाम परिचित लोग खोजबीन कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes