Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर सहित अन्य कई शहरों में तंबाकू कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी : NN81

 खबर: कानपुर सहित अन्य कई शहरों में तंबाकू कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी।



कर चोरी की आशंका में आयकर की अलग-अलग टीमों ने शहर से कारोबार शिफ्ट कर चुके तंबाकू कारोबारी के कानपुर, दिल्ली, अहमदाबाद समेत अनेकों ठिकानो पर छापा मारकर देर रात तक जांच-पड़ताल की। यहां से टीमों ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल आदि जब्त किए। यह कार्रवाई कुछ दिन पूर्व एक बड़े पान मसाला कारोबारी के यहां पड़े छापे के बाद मिले इनपुट पर की गई। आयकर के 50 से ज्यादा अधिकारियों की टीमों ने गुरुवार दोपहर बाद वंशीधर श्रीराम फर्म के रामगंज-नयागंज स्थित कार्यालय, शक्करपट्टी स्थित होटल, आर्यनगर स्थित आवास के साथ ही यहीं पर बने तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।


इसके साथ दिल्ली स्थित आवास पर भी छापा मारा। सूत्रों के अनुसार रामगंज में कारोबारी का पुराना कार्यालय है। पहले कारोबारी आर्यनगर में रहते थे। सालों पहले वह दिल्ली चले गए और कारोबार अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया। शहर में फैक्ट्री है। कारोबारी सभी प्रमुख पान मसाला कारोबारियों को बड़े पैमाने पर तंबाकू सप्लाई करते हैं। शहर से शिफ्ट होने के बाद भी यहां से भी बड़े पैमाने पर कारोबार चल रहा है। बीते सालों के रिटर्नाें के मिलान में कारोबार बढ़ने के बाद भी कम कर चुकाया जा रहा था।

बता दें कि बीते दिन (29 फरवरी) आयकर विभाग ने तंबाकू कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी आज दूसरे दिन भी जारी है. इस दौरान कंपनी मालिक के दिल्ली आवास पर 60 करोड़ रुपये कीमत से ज्यादा की कारें मिली हैं. जिसमें 16 करोड़ की रोल्स-रॉयस फैंटम (Rolls-Royce Phantom) भी शामिल है। जांच अभी भी जा रही है।

संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes