छत्तीसगढ़ बीजापुर से विकास सिंह की रिपोर्ट
बीजापुर।अजय सिंह के विरुद्ध जिला बदर कार्रवाई का आदेश अंततः तक निरस्त अजय सिंह के पक्ष में आया फैसला
विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह के विरुद्ध बीजापुर के पूर्व कलेक्टर द्वारा जिला बदर की कार्रवाई को गृह मंत्रालय ने किया निरस्त। 25 अक्टूबर 2023 को कलेक्टर के जिला बदर के आदेश पर सुनवाई करते राज्य गृह मंत्रालय ने आज अजय के पक्ष में सुनाया फैसला। फैसले पर अजय ने कहा-यह मेरे लिए सुखद आश्चर्य सा। मेरे और मेरे परिवार को देर सही परन्तु न्याय मिला। यह सत्य की जीत है। यह बीजापुर की जनता की जीत है। फैसले से अब यह भी स्पष्ट हो गया कि मेरे विरुद्ध पूर्व कलेक्टर बीजापुर राजेन्द्र कटारा द्वारा साजिश और विधायक विक्रम को चुनावी लाभ पहुँचाने राजनीतिक दबाब में कार्रवाई की गई थी। मैं बीजापुर की जनता का कृतज्ञ हू जो विषम परिस्थितियों में मेरे सच के साथ खड़ी थी।

