खबर : कानपुर के घाटमपुर में शाम से लापता दो नाबालिग लड़कियों के शब सुबह पेड़ से लटकते मिले।
यूपी के कानपुर से एक चौंकाने और वाली घटना सामने आई है। कानपुर में बुधवार देर रात दुपट्टे के सहारे दो नाबालिक लड़कियों के शव पेड़ से लटकते मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर



