खबर: कानपुर में जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विकास नगर में यातायात जागरूकता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ।
कानपुर में जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विकास नगर में यातायात जागरूकता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे के अधिकारी राहुल त्रिपाठी एवं ट्रैफिक एसीपी सृष्टि सिंह उपस्थित रहे। वही बच्चों ने भी पूर्व में रेल संबंधित कई अपनी जिज्ञासाओं की संतुष्टि प्राप्त की। अतिथियों के द्वारा विद्यार्थियों को यातायात के नियम पालन करने की शपथ दिलाई गई
,साथ में बच्चों को ट्रैफिक के सामान्य नियमों की जानकारी अतिथियों द्वारा दी गई।ट्रैफिक एसीपी सृष्टि सिंह ने विद्यालय के छात्र छात्रों रोड क्रॉस करने में सावधानी और अपने परिचित अपने अभिभावकों से भी आग्रह करने का अनुरोध किया कि वो दो पहिया वाहन हेलमेट पहन कर चलाएं और चार पहिया वाहन सीट बेल्ट लगाकर ही चलाएं।
अगर किसी भी प्रकार से विद्यालय की बस ड्राइवर गाड़ी सही ढंग से नहीं चला रहे हैं तो वह अपने विद्यालय व अपने टीचर व प्रचार से इसकी शिकायत अवश्य करें। वहीं उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के लिए भी जानकारी व जागरूक किया।
ट्रैफिक पुलिस से "अफसाना बानो" ने ट्रैफिक नियमो पर आधारित सुंदर कविता की प्रस्तुति दी। अंत में विद्यालय प्राचार्य संतराम द्विवेदी ने विद्यालय की छात्र-छात्राओं को यातायात से संबंधित नियम पालन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर सुनील मिश्रा प्रधानाचार्य डॉक्टर संतराम द्विवेदी उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी कार्यक्रम प्रभारी भरत दीक्षित,सह समन्वयक युवराज द्विवेदी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता: सुरजीत सिंह यादव, कानपुर नगर




