Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में जाकर अधिकारियों ने ली फसल क्षति की जानकारी : NN81

 जिला आगर मालवा से 

रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान

खबर,,,


आगर मालवाः ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में जाकर अधिकारियों ने ली फसल क्षति की जानकारी




जिले में असमय वर्षा व ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का उप संचालक कृषि विजय चौरसिया, नायब तहसीलदार गिरीश सूर्यवंशी, राजस्व निरीक्षक, फसल बीमा कंपनी के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर हेमंत पाटीदार, मौजा पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी एवं संबंधित कृषकों के साथ मौका निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र चांदनगांव, चाचाखेड़ी, बटावदा, दौलतपुर, आक्याभाटी, भडभूजी, सूंतडा, कडिया आदि गांवों में कृषकों के खेतों पर जाकर क्षति का नेत्रांकन किया।


फसल बीमा कम्पनी के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर हेमंत पाटीदार द्वारा कृषकों को फसल बीमा कंपनी के एप पर फसल हानि के संबंध में शिकायत दर्ज करने की मौके पर जानकारी दी तथा शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया से अवगत करवाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes