Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मनोबल बढ़ाने स्कूल पहुंचे पुलिस अधीक्षक : NN81

 नैनपुर/मंडला

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81 के लिए नैनपुर से

9399424203


*विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मनोबल बढ़ाने स्कूल पहुंचे पुलिस अधीक्षक*



एंकर -  नैनपुर -  मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेजा के द्वारा ज्ञान ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल नैनपुर पहुंच कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाने स्वयं स्कूल परिसर पहुंचे।  वहां उन्होंने कक्षा 9वी,11वीं के विद्यार्थियों से मुलाकात कि। इसी क्रम में एसपी रजत सकलेजा ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल मे सीनियर क्लास के बच्चों से उन्होंने मुलाकात की. बच्चों से उनकी पढ़ाई और भविष्य की तैयारी के बारे में जानकारी ली।  उन्होंने एक-एक बच्चे से बात करने की कोशिश की और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि ज्ञान ज्योति स्कूल के द्वारा बताया गया था कि स्कूल के बच्चे पुलिस की कार्यशैली जानने के लिए उत्सुक है जिसके चलते मेरे द्वारा इन बच्चों को पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया गया व उनके भविष्य को लेकर प्रोत्साहित किया गया। अंत में प्राचार्य ने आभार जताया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes