Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

न.पा.अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेसी पार्षदों ने प्रेसिडेंट इन काउंसिल से दिया इस्तीफा : NN81

 नैनपुर/मंडला

सत्येंद्र तिवारी न्यूज नेशन 81के लिए नैनपुर से

9399424203



न.पा.अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेसी पार्षदों ने प्रेसिडेंट इन काउंसिल से दिया इस्तीफा 



एंकर -  नैनपुर - नगरपालिका परिषद नैनपुर अध्यक्ष महोदया के समक्ष कांग्रेसी पार्षदों ने प्रसिडेंट इन कौंसिल से इस्तीफा दिया नैनपुर नगर पालिका परिषद विगत 15 माह से भारतीय राष्ट्रीय काँगेस दल की सरकार थी। किन्तु 21.02.2024 दिन बुधवार को काँग्रेस की नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति कृष्णा पंजवानी ने भा.ज.पा. की सदस्या गृहण कर ली है। इस विश्वासघात के कारण काँग्रेस के सभी पार्षद नैतिकता के आधार पर (प्रसिडेंट इन कौंसिल) से सामूहिक त्यागपत्र दिया जिसमें वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद सुनील विश्वकर्मा (जल प्रदाय समिति)वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद करण इनवाती (यातायात समिति) वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद निकिता शर्मा (सामान्य प्रशासन समिति) वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद श्रीमति साधना रंगारी (लोक निर्माण समिति ) वार्ड क्रमांक 11 की परिषद कु. कुसुम यादव (स्वच्छता एवं स्वास्थ समिति) से इस्तीफा दिया है इन पार्षदों के इस्तीफा देते ही पी आई सी गठन को लेकर सुगबुगाहट तेज होती नजर आ रही है अध्यक्ष महोदय को जल्द ही पी आई सी का गठन करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes