लोकेशन - नैनपुर
संवाददाता - सत्येंद्र तिवारी न्यूज नेशन 81 के लिए नैनपुर से
9399424503
26/02/24
अमृत भारत स्टेशन योजना* कार्यक्रम में पहुंची कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके
नैनपुर - आज देश के 554 रेलवे स्टेशनो का पुनर्विकास कार्यक्रम तथा 1500 रेलवे ओवर ब्रिज/ अंडरपास निर्माण का लोकार्पण, उद्घाटन के साथ नैनपुर रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास देश के * प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी* जी एवं देश के रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव के करकमलो द्वारा वर्चूअली लाइव टेलीकास्ट के द्वारा सीधा प्रसारण नैनपुर रेलवे स्टेशन पर भी दिखाया गया
जिसमें मंडला विधायक, केबिनेट पी.एच्.ई मंत्री सम्पतिया उइके मौजूद रही। कार्यक्रम में नगर के विद्दालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मोदी सरकार नैनपुर स्टेशन को पूर्ण विकास के लिए 17.86 करोड़ की राशि का बजट नैनपुर स्टेशन को दिया गया जिससे नैनपुर स्टेशन को एक अलग ही भव्य स्टेशन बनाया जा रहा है।
आज के कार्यक्रम नगर के नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी, जनपत पंचायत नैनपुर अध्यक्ष ओमवती उईके, अंजनी तिवारी,मोनू जैन,दिनेश रजक,कुलदीप डोंगरे,नरेश चंद्रोल, बालकिशन खंडेलवाल,कन्हैया झरिया, पार्षद मोहित झारिया, पार्षद नितिन ठाकुर,कन्हैया चांवला ,पार्षद निशा चनद्रोल, प्रज्जय जैन,के अलावा नगर भाजपा के कार्यकर्ता,और नगर के गणमान्य नागरिक,रेलवे के समस्त कर्मचारी,अधिकारी,नागपुर से पधारे हुए अधिकारीगण की गरिमामय उपस्थिति रही।

