Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जनपद पोड़ी उपरोड़ा कि समान्य सभा मे शिक्षा विभाग कि व्यवस्था पर भड़के सभी जनपद सदस्य, जनपद सदस्य भोला गोस्वामी ने उठाये सवाल : NN81

 छत्तीसगढ़ पोड़ी उपरोड़ा

नानक राजपूत

स्लग :- जनपद पोड़ी उपरोड़ा कि समान्य सभा मे शिक्षा विभाग कि व्यवस्था पर भड़के सभी जनपद सदस्य, जनपद सदस्य भोला गोस्वामी ने उठाये सवाल। 



जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा मे सामान्य सभा की बैठक मे सभी जनपद सदस्यों ने शिक्षा विभाग कि व्यवस्था पर सवाल उठाये, दरसल विभाग के अनुसार शिक्षक विहीन मे 14 प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैँ जहाँ शिक्षक नहीं हैँ, भोला गोस्वामी ने सवाल उठाते हुए कहा का जहाँ शिक्षक नहीं हैँ, वहा शिक्षक अटैच किया जाए लेकिन जहाँ शिक्षक हैँ वहा उनकी सहमति से न्युक्ति कर दिया जा रहा, उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र पर पदस्थ शिक्षको कि सहमति कर शहरी क्षेत्रो मे पदस्थापना कि जा रहि हैँ, लेकिन विहीन विद्यालय को अनदेखा करते हुए शिक्षा व्यवस्था को कलेक्टर के निर्देश के अनुसार शहरी क्षेत्रो मे अटैच कि जा रही, जहाँ शिक्षक विहीन हैँ वहा ध्यान नहीं दिया जा रहा जबकि पहली प्राथमिकता तो शिक्षक विहीन शालाओं को देना चाहिए, भोला गोस्वामी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था कि नियम को दरकिनार करते हुए पोड़ी उपरोड़ा मे 80 कि दर्ज संख्या मे 4 शिक्षक नियुक्ति किये हैँ लेकिन जहाँ शिक्षक विहीन हैँ वहा शिक्षक ही नहीं जिससे पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हैँ, वही बीइओ ने कलेक्टर का निर्देश के अनुसार व्यवस्था कि तहत ये प्रक्रिया किये जाने कि बात कही, बीइओ ने कहा कि कलेक्टर महोदय द्वारा दिए गए निर्देश के तहत शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला मे निम्नानुसार शिक्षकों कि सहमति के आधार पर अध्यापन व्यवस्था के तहत अटैच कि जा रहि हैँ, लेकिन वही जनपद सदस्य किरण मरकाम ने कहा कि कोई भी शिक्षक ग्रामीण क्षेत्रो मे अपनी सहमति से जाना नहीं चाहेगा, यह विभाग के अधिकारीयों कि जिम्मेदारी बनती हैँ कि शिक्षक विहीन शालाओं मे शिक्षको कि व्यवस्था हो ना कि ग्रामीण से शहरी क्षेत्रो मे शिक्षक को अटैच किया जाए, वही भोला गोस्वामी ने कलेक्टर आदेश मे ऐसा उल्लेख नहीं किये जाने कि बात कही। वही बीइओ ने कहा कि शिक्षा सत्र के बाद पुराने पदस्थापना मे शिक्षकों को पदस्थ कर दिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes