Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जनपद पोड़ी उपरोड़ा मे समान्य सभा कि बैठक वन विभाग रहे अनुपस्थित, बिजली विभाग के उच्च अधिकारी भी बैठक मे नहीं हुए शामिल : NN81

 छत्तीसगढ़ पोड़ी उपरोड़ा

नानक राजपूत

स्लग :- जनपद पोड़ी उपरोड़ा मे समान्य सभा कि बैठक वन  विभाग रहे अनुपस्थित, बिजली विभाग के उच्च अधिकारी भी बैठक मे नहीं हुए शामिल। 



जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा मे सामान्य सभा की बैठक जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोसी पेंन्द्रो कि अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें उपाध्यक्ष  रामप्यारी जाखड़,  जनपद सदस्य सहित खण्ड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। वही वन विभाग बैठक मे अनुपस्थित रहे।


जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में सभी विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के विभागीय गतिविधि के संबंध में जानकारी दिये। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पेंन्द्रो ने विकासखण्ड स्तर पर चल रहे निर्माण कार्यों को निधारित समय-सीमा पर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से अगामी बैठक में विभागवार कार्यों की जानकारी सभी जनपद सदस्यों को फोल्डर बनाकर बैठक के पूर्व देने हेतु सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।


सामान्य सभा कि बैठक मे वन विभाग ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई सभी सदस्यों नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा किसी बैठक मे उपस्थित नहीं होते मजदूरों के भुगतान संबंधि कई केस पेंडिंग हैँ जिसका निराकरण ही नहीं किया जा रहा, वही सदस्यों ने वन विभाग कि शिकायत कलेक्टर से करने कि बात कही, 


सामान्य सभा की बैठक में उपस्थित जनपद सदस्य किरण मरकाम ने नलजल योजना के तहत चल थे कार्यो का जायजा लिया जहाँ जमीनी स्तर पर चल रहे समस्याओं को अवगत कराया, वही विभाग द्वारा सभा मे बदल बदल कर अधिकारी आने पर नाराजगी जाहिर कि, जनपद सदस्यों ने नलजल योजना के कार्यों को ठेकेदार द्वारा कराये जाने को लेकर सख्ती व ईमानदारी से कार्य करने कि हिदायत दी गई, ताकि सभी जरूरत मंद को योजना का लाभ मिल सके।


चिकित्सा विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि 28 फरवरी को आयुष्मान कार्ड बनाने पोड़ी जनपद क्षेत्र मे लगभग 44 हजार ऐसी हितग्राहि हैं जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना हैँ, घर घर जा कर सभी का कार्ड बनवाना बहुत बडी चुनौती हैँ जिसे पूरा करना हैँ वही झोला छाप डाक्टर द्वारा चला रहे अवैध क्लिनिक को लेकर विषेस चर्चा कि गई जहाँ बीएमओ ने बताया कि 3 बार नोटिस दिया जाता हैँ अगर फिर भी दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कि जाती वैधानिक कार्यवाही कि जाती हैँ जल्द ही इसपर भी कार्यवाही कि जयेगी।


क़ृषि विभाग ने बताया कि वर्तमान मे पीएम किसान योजना संचालित हैँ जहाँ लगभग 23 हजार किसानो का पंजीयन हो चूका हैँ वही वन पट्टा के 18 हजार हितग्राहि शामिल हैँ जिन्हे योजना से जोड़ना हैँ, जनपद सदस्यों ने बताया कि ग्राम राम पुलेगा मे डी एम एफ मद से बोरिंग कि खोदाई कराई गई थी लेकिन पानी नहीं निकला समस्या को दूर करने के लिए दुबारा प्रयास ही नहीं किया गया, इस समस्या को लेकर विभाग ने जल्द ही व्यवस्था करने कि बात कही,


*समान्य सभा मे शिक्षा विभाग रहा विवादों मे, भोला गोस्वामी ने उठाओ सवाल,*


विभाग के अनुसार शिक्षक विहीन 14  विद्यालय शामिल हैँ लेकिन भोला गोस्वामी ने सभा मे कहा कि 23 फ़रवरी कि तारीख रिकार्ड देखे तो लगभग 17 विद्यालय ऐसे हैं जहाँ शिक्षक नहीं हैँ, सदस्यों ने बताया कि पोंडी उपरोड़ा मे शिक्षा व्यवस्था कि नियम को दरकिनार करते हुए 80 कि दर्ज संख्या मे 4 शिक्षक नियुक्ति किये हैँ लेकिन जहाँ शिक्षक विहीन हैँ वहा शिक्षक ही नहीं व पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हैँ, जनपद सदस्य भोला गोस्वामी ने कहा कि शिक्षक विहीन विद्यालय को अनदेखा करते हुए अपनी व्यवस्था के अनुसार सहरी क्षेत्रो मे अटैच किया जा रहा, वही बीइओ ने कलेक्टर का आदेश के अनुसार व्यवस्था कि तहत ये प्रक्रिया किये जाने कि बात कही, वही गोस्वामी ने कलेक्टर आदेश मे ऐसा उल्लेख नहीं किये जाने कि बात कही। Beo ने कहा कि शिक्षा सत्र के बाद पुराने पदस्थापना मे शिक्षकों को पदस्थ कर दिया जायेगा।


बिजली विभाग के उच्च सक्षम अधिकारी नहीं रहे उपस्थित, सदस्यों ने कहा कि पिछली बार भी समस्याओं को रखा गया था लेकिन फिर निराकरण नहीं किया गया, ऐसी अधिकारीयों कि अनुपस्थित रहि तो जनताओं के समस्याओं का निराकरण कैसे सम्भव हैँ, सभा कक्ष मे बिजली जैसी समस्याओं को अवगत कराने को लेकर अधिकारीयों कि अनुपस्थित को लेकर नाराजगी जाहिर कि गई, 


महिला एवं बाल विकास परियोजना मे वर्तमान मे चल रहे महतारी वंदन योजनाओं के बारे मे चर्चा कि गई आगामी मार्च तक सभी पात्र महिलाओ को इस योजना का लाभ मिलने कि बात कहु गई,


इस समान्य सभा कि बैठक मे विभागो कि उपस्थित व वन विभाग कि अनुपस्थित के साथ सभी जनपद सदस्य, वा खंड के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes