आज दिनांक 28/12/2023 गुरुवार को
दिवयांग सशक्तिकरण दिवस मनाया गुना के दिव्यांगजन
गुना जिले से गोलू सेन से रिपोर्ट
जिला पंचायत गुना में दिवयांग सशक्तिकरण दिवस मनाने जिले के दिव्यांगजन एकत्रित हुए लेकिन गुना में घटी वीभत्स घटना के कारण दिव्यांगों ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दो मिनिट का मौन धारण किया एवं अपना कार्यक्रम स्थगित किया। इस कार्यक्रम में दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था *सक्षम* ने सांसद केपी यादव, विधायक पन्नालाल शाक्य , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता उपाध्यक्ष धरम सोनी,उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग गुना, पुलिस अधीक्षक गुना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना, डिप्टी कलेक्टर गुना, रोजगार अधिकारी जिला गुना, परिवहन अधिकारी जिला गुना, जिला शिक्षा अधिकारी गुना सहित दिव्यांगों से संबंधित सभी विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित किया था जिससे दिव्यांगों की सभी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जा सके। इस मौके पर श्री अशोक अग्रवाल क्षेत्रीय कार्यवाह मध्य क्षेत्र, सक्षम संस्था के समन्वयक श्री दिलीप सक्सेना, सचिव प्रो. देवेन्द्र सिंह धाकड़, जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती अनुसुइया रघुवंशी, विजय मीणा, देशराज राजपूत, शाहिद खान, मुरारी भार्गव सहित सक्षम की पूरी टीम एवं जिले के दिव्यांगजन उपस्थित हुए। बाहर से आए सभी दिव्यांगों को चाय,नास्ता एवं भोजन की पैकेट बांटकर सभी को अपने घर वापस भेजा तथा अगले कार्यक्रम की घोषणा सक्षम के सभी अधिकारियों की सर्व सम्मति से निर्धारित कर सूचित किया जाएगा।

