Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गरीब की झोपड़ी में लगी आग गृहस्ती जलकर हुई खाक : NN81

 *एंकर - गरीब की झोपड़ी में लगी आग गृहस्ती जलकर हुई खाक*




 झांसी जनपद के बंगरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रजपुरा निवासी एक गरीब परिवार झोपड़ी में अपना निवास एवं अपनी गुजर-बसर कर रहा था अचानक झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया परिवार के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद झोपड़े से बाहर निकाला और 112 पुलिस को मौके पर बुलाया फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया किसी तरह झोपड़ी में फंसी में फसे बच्चो को बाहर निकाला गया वही पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है नासिर नट पुत्र मलखान नट झोपड़ी मे अपनी गुजर- बसर करते थे अचानक रात्रि 8.30 के लगभग मे आग लगने से झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया वही पीड़ित नासिर ने बताया हम और हमारी पत्नी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं हम मजदूरी कर अपना गुजारा करते  थे हमारी पत्नी और बच्चे झोपड़े में सो रहे थे  तभी झोपड़ी में अचानक रात में अज्ञात कारणों से आग लगी आग जब आग तेजी से जलने लगी तब किसी कारण अपनी ओर अपने बच्चो की जान बचाई और बाहर निकाला जब तक आग ने हमारी गृहस्ती समेत हमारे अरमानों पर पानी फेर दिया झोपड़ी में रखा अनाज कपड़े बर्तन कुछ नगद रुपए जलकर राख हो गए वही पीड़ित ने बताया हमारे रहने का आशियाना पूरी तरह जलकर राख हो गया हम और हमारा परिवार झोपड़ी में रहकर ही खुश थे अचानक आग ने हमें और हमारे परिवार पर मुसीबत डाल दी आग लगने की सूचना थाना उल्दन पुलिस और उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर को तहरीर के रूप में दी और मदद की गुहार लगाई ।



पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल 


पीड़ित परिवार ने लगाई शासन से मदद की गुहार 


ग्रस्ति का सामान जलकर हुआ खाक 


झोपड़े में रखा नगद रुपया और खाने की सामग्री हुई जलकर खाक 




वाइट -  पीड़ित परिवार 


ब्यूरों रिपोर्ट NEWS NATION 81 झाँसी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes