छत्तीसगढ़ पोड़ी उपरोड़ा
रिपोर्ट :- नानक राजपूत
छत्तीसगढ़ के किसान वर्षो के मेहनत से उपजे धान का विक्रय करने धान खरीदी केंद्र पहुंच रहे हैं, जहाँ उठाओ मे देरी के साथ साथ किसान खुद ही ट्रेक्टर से धान उतारने का भी कार्य क़र रहे हैं पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के अधिकतर धान खरीदी केंद्र मे भारी अनियमितता बरती जा रही है कही शासन द्वारा निर्धारित वजन से ज्यादा अधिक धान तौलि जा रही तो कही पुराने धान भी खपाए जा रहे हैं, जानकारी ये भी मिल रही कि धान उतारने के एवज मे किसानो से कुछ पैसे भी लिए जा रहे हैं, इस मामले मे किसानो के पेट मारने के लिए बिचौलियों के ताता लगे हुए हैं, पोड़ी विकास खंड के मोरगा धान खरीदी केंद्र मे भारी अनियमितता कि शिकायत सहायक खाद्य अधिकारी सरोज उरेटी कों मिली, सहायक खाद्य अधिकारी के निरक्षण के उपरांत पुराने धान खपाए जाने के साथ साथ हमेसा प्रबंधक के नादारत होने कि शिकायत किसानो ने कि, बताया जाता है
कि धान खरीदी केंद्र प्रबंधक हमेसा केंद्र से गायब रहता है कम्प्यूटर आपरेटर व मुंसी के भरोसे केंद्र कों संचालित किया जाता है वही खुले आम किसानो के साथ छल करने वा बिचौलिए से साठ गांठ क़र धान खरीदी मे गड़बड़ी किये जाने कों नकारा नहीं जा सकता, सहायक खाद्य अधिकारी ने ये भी बताया कि पिछले 3 महीनो के राशन वितरण नहीं होने कि भी शिकायत किसानो ने कि है जिसकी जांच कि जा जाएगी जांच प्रतिवेदन तैयार क़र उचित कार्यवाही कि जाएगी। लेकिन पूर्ण रूप से अनियमितता कि पुस्टी होने व किसानो द्वारा हुई शिकायत पर अब तक कोई कड़ी कार्यवाही नही हुई जिससे हौसले और भी खरीदी केन्द्रो मे बढ़ने कि समभावना होने लगी है।


