खामगांव जिला बुलढाणा महाराष्ट्र
शांति उत्सव शांति से खत्म होने जा रहा है, शहर में बड़ी देवी की भव्य विसर्जन यात्रा शुरू
खामगांव शहर में बड़े उत्साह से मनाया जाने वाला शांति उत्सव आज 02 नवंबर 2026 को खत्म हो गया, और कई दूसरे सार्वजनिक जगदंबा मंडलों ने भी बहुत शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन यात्राएं निकालीं। देखा गया कि इसमें भक्तों की भारी भीड़ थी। खामगांव शहर में शांति उत्सव 25 अक्टूबर 2026 को कोजागिरी पूर्णिमा से शुरू हुआ था। इसे 10 दिनों तक बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। देश और जिले भर से भक्त देवी के दर्शन के लिए शहर आ रहे थे। यह उत्सव आज खत्म हो रहा है। जलालपुरा इलाके से बड़ी देवी की विसर्जन यात्रा शुरू हुई। मां राधे उदो उदो की गुंज के साथ शुरू हुई इस भव्य यात्रा का जगह-जगह रंगोली निकालकर चाय , पानी , शरबत ,नाश्ता वितरित कर बडी देवी का स्वागत किया गया और भाविको ने देवी के दर्शन लिए और प्रसाद का भी लाभ उठाया । इस बीच मेन रोड स्थित पैकिंग गुड्स के संचालक राजेश भूतड़ा ने बड़ी देवी की पूजा अर्चना कर दर्शन लिए
बड़ी देवी की विसर्जन यात्रा खामगांव शहर के मुख्य मार्गों से देवी का विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा है। इसी तरह विभिन्न जगदंबा मंडल ने भी शहर की मुख्य सड़कों पर विसर्जन जुलूस निकाल रहे हैं। । विसर्जन जुलूस के दौरान शहर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जुलूस में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।" इस समय बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।
मोहम्मद फारूक खामगांव

