Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राठ में रक्तदान शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान : NN81

 

संवाददाता : दिलीप राजपूत 

राठ में रक्तदान शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान : 

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर के राठ नगर स्थित सेठ छोटे लाल अकादमी स्कूल में दृढ़ओमर वेलफेयर सोसाइटी के महिला प्रकोष्ठ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सेवा एवं मानवता की मिसाल पेश की।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने किया। इस दौरान रक्तदान करने वाले लोगों ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया। शिविर में वंदना हरी गुप्ता, महामंत्री दीपा बृजेंद्र गुप्ता, राधा सचिन गुप्ता, सक्षम गुप्ता, अभिषेक सक्सेना, रविंद्र शर्मा, राहुल कुमार, शिवम अग्रवाल, संदीप राजपूत, अनंत, जितेंद्र, हृदेश मिश्रा, हेमेंद्र राजपूत एवं निर्दोष सहित कई लोगों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम संयोजक उपासना उमेश गुप्ता रहीं। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शिल्पी प्रशांत गुप्ता, महामंत्री दीपा बृजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष रागनी धीरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष अखिलेश अरविंद गुप्ता, राखी गुप्ता, राधा गुप्ता, संध्या गुप्ता, संगीता गुप्ता, मांडवी गुप्ता, रुचि गुप्ता, नीलम गुप्ता, सुधा गुप्ता, श्रीमती सौरभ गुप्ता, प्रभा गुप्ता, डॉक्टर निशु गुप्ता सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रदीप गुप्ता, काशी प्रसाद गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता, के.जी. अग्रवाल सहित समिति की पुरुष कार्यकारिणी एवं अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। शिविर के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes