Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बॉम्बे कैथोलिक सभा ने आवर लेडी ऑफ गुड काउंसल हाई स्कूल एवं चर्च के साथ मिलकर आज दिनांक 31अक्टूबर 2026 को नवनिर्मित सयान ब्रिज पर मौन विरोध प्रदर्शन आयोजित : NN81

 

संवाददाता :  विनीस माइकल

इलाका  : सायन

मुंबई

 सयान में बॉम्बे कैथोलिक सभा और चर्च द्वारा नवनिर्मित पुल पर मौन विरोध प्रदर्शन ,बॉम्बे कैथोलिक सभा ने आवर लेडी ऑफ गुड काउंसल हाई स्कूल एवं चर्च के साथ मिलकर आज दिनांक 31अक्टूबर 2026 को नवनिर्मित सयान ब्रिज पर मौन विरोध प्रदर्शन आयोजित किया 

सायन पुल के दोषपूर्ण डिजाइन के कारण स्कूल और चर्च परिसर में वाहनों के प्रवेश का रास्ता बंद एवं बाधित हो गया है, क्योंकि पुल का निर्माण काफी ऊंचाई पर किया गया है। इसके कारण एम्बुलेंस, अग्निशमन दल - फायर ब्रिगेड तथा अन्य आपातकालीन वाहनों का स्कूल और चर्च परिसर में प्रवेश करना संभव नहीं है।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि स्कूल परिसर में वाहनों के प्रवेश की सुविधा को दोबारा बहाल किया जाए, जहां हजारों विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करते हैं

इसके साथ ही, उन्होंने स्काईवॉक को हटाने की भी मांग की, क्योंकि यह पैदल चलने वाले लोगों और विद्यार्थियों के लिए बाधा बन रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस स्काईवॉक का उपयोग मुख्य रूप से असामाजिक तत्वों द्वारा किया जाता है।

इसके अलावा, स्कूल और रेलवे स्टेशन के पास स्थित फुटपाथ पर अवैध रूप से ठेले लगाने वाले फेरीवाले गैस सिलेंडर और मिट्टी के तेल - केरोसिन वाले स्टोव का उपयोग करके खाना पकाते हैं। यह गतिविधि अवैध होने के साथ-साथ बेहद खतरनाक भी है, क्योंकि फुटपाथ स्कूल और रेलवे स्टेशन के बिल्कुल पास स्थित है। इससे विद्यार्थियों, नागरिकों और आम लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

इस मौन विरोध प्रदर्शन में फादर साल्वाडोर डिसूजा  प्रिंसिपल,आवर लेडी ऑफ गुड काउंसल हाई स्कूल तथा 

चर्च फादर टोनी डिसूजा पैरिश प्रीस्ट के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि स्कूल एवं चर्च तक वाहनों की आवाजाही तत्काल बहाल की जाए, स्काईवॉक को हटाया जाए तथा फुटपाथ पर हो रही असुरक्षित और अवैध गतिविधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes