Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक सचिन यादव ने मतदाताओं का जताया आभार : NN81

 

खरगोन

खरगोन जिले से अजीज सूफी की रिपोर्ट

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 19 उपचुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत,

बोरावा में निकला विजय जुलूस

खरगोन/6 अक्टूबर 2026/मंगलवार


जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 19 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारत यादव ने भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी है। इस ऐतिहासिक जीत के अवसर पर आज मंगलवार को बोरावा में भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।

विजय जुलूस में शामिल होने पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक  सचिन यादव ने विजयी प्रत्याशी भारत यादव एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर सचिन यादव ने कहा कि यह जीत केवल भारत यादव की जीत नहीं है, यह क्षेत्र के एक-एक मतदाता की जीत है। यह जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता भाजपा की झूठी घोषणाओं और जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार ने किसानों, युवाओं और गरीबों के साथ छलावा किया है।


श्री यादव ने आगे कहा कि यह जनादेश भाजपा सरकार के खिलाफ है। भाजपा ने जनता का विश्वास पूरी तरह से खो दिया है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से जनता परेशान है और उसने अपना फैसला सुना दिया है।


मैं क्षेत्र क्रमांक 19 के सभी मतदाताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस आपके विश्वास पर खरा उतरेगी।

इस अवसर पर निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भारत यादव, कैलाश दरबार, शंकर बाबूजी, अमरसिंह पटेल, राजेन्द्र यादव, शिरीष जायसवाल, दिलीप पटेल सहित जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes