Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाइयों के नमूने लिए : NN81


 लोकेशन राजगढ़ से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट

 जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी कार्रवाई 

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस.एस. खत्री द्वारा बुधवार को न्यू बस स्टैंड, बोड़ा तहसील नरसिंहगढ़ स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विनायक स्वीट्स से मावा लड्डू तथा फलोदी रेस्टोरेंट से मावा बर्फी के नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, खाद्य अनुज्ञप्ति तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही आगे भी नियमित रूप से जारी रखी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes