Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आमेट में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा, अर्जुन सिंह देवरिया को प्रधान चेहरे के रूप में किया घोषित: NN81

 

राजस्थान राजसमंद

रिपोर्टर मीठालाल गुर्जर 


राजसमंद के आमेट में आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहानमुख्य मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार, पूर्व चेयरमेन कैलाश मेवाड़ा के रूप में मौजूद रहे।  संगठन को मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ।

बैठक में सरपंच व वार्ड पंच पद के उम्मीदवारों से आवेदन लिए गए सभी आवेदन जिला कमेटी को भेजे जाएंगे, जिसके बाद सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।

बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह देवरिया को पंचायत समिति प्रधान के चेहरे के रूप में आगे करने का फैसला लिया गया।

अपने संबोधन में अर्जुन सिंह देवरिया ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए दावा किया कि हम इस बार 17 में से 13 सीटें जीतेंगे और 31 में से अधिकांश ग्राम पंचायतों में कांग्रेस के सरपंच बनेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।

बाईट - आदित्य प्रधान सिंह चौहान जिलाध्यक्ष कांग्रेस

बाईट - अर्जुन सिंह देवरिया प्रधान उम्मीदवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes