Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रवेली में निकाली गई एकता दौड़, स्वयंसेवकों ने दिया एकजुटता का संदेश : NN81


 जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ 

 राष्ट्रीय एकता दिवस पर रवेली में निकाली गई एकता दौड़, स्वयंसेवकों ने दिया एकजुटता का संदेश : 

कबीरधाम - शहीद नरेंद्र शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रवेली में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई द्वारा एकता दौड़ का आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के प्रति लोगों को जागरूक करना था। दौड़ में रासेयो स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका अतुलनीय रही। उनके दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण ने भारत को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी असाधारण कार्य के कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।

कार्यक्रम अधिकारी एवं व्याख्याता जितेंद्र कुमार राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल का जीवन प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। युवाओं को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव, सहयोग एवं भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देशहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि एकता दौड़ केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, सामाजिक जिम्मेदारी और आपसी एकजुटता का प्रतीक है।

इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता हरिनारायण पाण्डेय, महेंद्र कुमार श्रीवास, किशनलाल सत्यवंशी, विजय चंद्रवंशी, राधिका मंडावी, मनोहर सिंह धुर्वे, भावना साहू सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। रासेयो स्वयंसेवकों गोपाल, शैलेंद्र, श्याम, चैनू, नीलू, रिंकी, संजना, लक्ष्मी, कावेरी, अंशु, प्रिया और अंजली ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes