Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पुनीत शाक्य पत्रकार की ख़ास रिपोर्ट सांदीपनि विद्यालय पोहरी में आयोजित हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम: NN81

 

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पुनीत शाक्य पत्रकार की ख़ास रिपोर्ट सांदीपनि विद्यालय पोहरी में आयोजित हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम

पोहरी। सांदीपनि विद्यालय पोहरी में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत भाषण, निबंध, चित्रकला, नाटक, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में नागालैंड, मेघालय और भारतीय संस्कृति से संबंधित विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। हाई स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता में अंशिका रावत ने प्रथम और गायु बंसल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हायर सेकेंडरी वर्ग में चित्रकला में सुषमा धाकड़ प्रथम रहीं। निबंध, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य श्री अचलसिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिताओं की प्रभारी श्रीमती हेमलता धाकड़ रहीं, जबकि महेश स्वर्णकार, विजय गिरी गोस्वामी और समीर खान ने सहयोग किया। अंत में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की जानकारी देकर प्रोत्साहित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes