Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हापुड़ में 1 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ : NN81

 

हापुड़ संवाददाता 

दयानन्द कुमार 

बैठक में अधिकारियों को दिए गए निर्देश, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगाए जाएंगे पूर्व शिविर

जनपद हापुड़ में आगामी 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मेगा वृहद शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार, 27 अक्टूबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा शिविर की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

यह आयोजन माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

बैठक का संचालन अपर जिला जज प्रथम श्री हनी गोयल की देखरेख एवं निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. ब्रह्मपाल सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभागों में संचालित जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और यह सुनिश्चित करें कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।


ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगाए जाएंगे पूर्व शिविर

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी मेगा शिविर से पहले ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छोटे-छोटे पूर्व शिविर (प्री-कैंप) आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद एवं पात्र लाभार्थियों की पहचान की जाएगी, ताकि मुख्य शिविर में उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।


अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

बैठक का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद हापुड़ के विभिन्न प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा वृहद शिविर को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes