अनुसूचित जाति संगठन के युवा आनंद किरावर को धमकी देने वाले निवासी जात्राखेड़ी सरपंच
दोनों पक्षों की आपस में बनी सहमति
संवाददाता अनिल मालवीय सिराली जिला हरदा एमपी से
हरदा जिले के थाना सिराली मे बीते दिनों दिनांक 02/10/2026 शुक्रवार की घटना ग्राम जात्राखेड़ी में सरपंच पति के चाचा शंकर साव द्वारा समाजसेवी आनंद किरावर को ग्राम जात्राखेड़ी में नाली निर्माण कार्य के चलते आपस में ग्राम पंचायत सचिव से गांव के विकास के विषय पर चर्चा की जा रही थी इस बीच शंकर साव ने अचानक आकर जान से मारने की धमकी दी । जिसमें जयस और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मामले को तत्काल पुलिस के संज्ञान में लाकर उचित कार्यवाही की मांग की गई।
सिराली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुई शंकर साव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें निवासी जात्राखेड़ी के शंकर साब ने अपनी गलती स्वीकार की और सिराली थाने में लिखित माफी नामा दिया और अनुसूचित जाति जनजाति के कार्यकर्ताओं की माफी मांगी आगे कभी भी ऐसी कोई धमकी या दुर्व्यवहार नहीं करने का निवेदन किया । वहीं जयस और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मानवता दिखाते हुए उन्हें माफ किया और एससी एसटी एक्ट के तहत कार्यवाही को रुकवाया । वही आनंद किरावर ने भी उन्हें समझाइश देकर माफ किया और भविष्य में कभी भी किसी से इस तरह का व्यवहार नहीं करने को कहा । भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष राधेश्याम नागराज और युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने शंकर साव को कहा आप हमारे पिता तुल्य हो आपका ऐसा व्यवहार समाज में अशांति फैलाता है इसीलिए आप लोग गांव में सभी वर्गों के लोगों से मिलजुलकर रहे और मानवता का परिचय दें।
जिससे कि गांव में एकता बनी रही। उन्होंने आनंद किरावर के बारे में बताते हुए कहा है कि आनन्द किरावर हमेशा अपने गांव और क्षेत्र हित में निरंतर अपनी अहम भूमिका निभाते है । सिराली थाने की स्थानीय पुलिस ने भी शंकर साव को समझाइश दी कि गांव में मिलजुलकर रहे । किसी भी तरह की अशांति न फैलाएं ।
इसके बाद पुलिस ने माफी नामा तैयार कर समझौते पत्र पर दोनों पक्ष के हस्ताक्षर करवाए । मामले की जांच एस. आई मर्सकोले द्वारा की गई । थाने में समाजसेवी अजय मंडलेकर ,भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष राधेश्याम नागराज, संगठन के सलाहकार कैलाश सोलंकी नाजी युवा संघ तहसील अध्यक्ष योगेश मलारे ,नगर अध्यक्ष समाजसेवी रामस्वरूप बघेल , ललित सोलंकी , करण हीरे, चंदू गुर्जर सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
