आमेट के तत्वावधान में आगरिया गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रथम रक्तदान शिविर आयोजित किया गया:NN81
राजसमंद जिले के आमेट में विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा शिविर में 45 यूनिट रक्तदान हुआ। मैत्री वीरा के इस प्रथम रक्तदान शिविर में आगरिया अस्पताल के लगभग पूरे स्टाफ ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।जनसेवा पखवाड़े के तहत प्रधानमंत्री जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देशभर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से युवाओं, चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को नियमित स्वैच्छिक रक्तदाता बनने के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वर्तमान विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़, आमेट नगर पालिका चेयरमैन दिनेश सरणोत, पार्षद रमन कंसारा, आगरिया प्रशासक धनराज भील सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने वाली महान सेवा है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है और प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।शिविर में आगरिया अस्पताल से बीसीएमओ डॉ. आदित्य आचार्य, डॉ. विजय शर्मा, रेडक्रॉस सोसायटी के मानद सचिव बृजलाल कुमावत, आर.के. हॉस्पिटल ब्लड सेंटर के नर्सिंग ऑफिसर महेश कुमावत, तकनीशियन युगल किशोर पालीवाल, काउंसलर अतुल कुमार वैष्णव, रमेश सुथार, घनश्याम मेवाड़ा, सिद्धार्थ सेन, दिनेश सेनी, सुरेन्द्र जयपाल, अनिल यादव, मांगीलाल एवं वाहन चालक कान सिंह सहित चिकित्सा टीम का सराहनीय सहयोग रहा।मैत्री वीरा की सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा शिविर में उनकी अच्छी उपस्थिति रही। संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम, अस्पताल स्टाफ, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।शिविर को सफल बनाने में सुभाष कोठारी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी।
Tags
