Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पूर्व सैनिक कल्याण संघर्ष समिति ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन NN81


अम्बेडकरनगर। पूर्व सैनिक कल्याण संघर्ष समिति जिला-अम्बेडकरनगर की ओर से जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा गया। समिति ने पूर्व सैनिकों को शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण तथा नए शस्त्र लाइसेंस जारी करने और जनपद में ECHS पॉलीक्लीनिक की स्थापना की मांग उठाई है।

ज्ञापन में समिति ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने भारतीय सेना में अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष देश की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित किए हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

समिति की प्रमुख मांग है कि पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण में होने वाली देरी एवं कार्यालयों के चक्कर से राहत दिलाई जाए। समिति के अनुसार कई पूर्व सैनिकों के लाइसेंस निरस्त हो चुके हैं और नए लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व सैनिकों को पुनः शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाने की मांग की गई है।

दूसरी प्रमुख मांग जनपद अम्बेडकरनगर में ECHS पॉलीक्लीनिक की स्थापना को लेकर है। समिति ने बताया कि वर्तमान में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूसरे जनपदों में जाना पड़ता है। इससे विशेष रूप से वृद्ध एवं गंभीर रूप से बीमार पेंशनभोगियों को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

समिति ने शासन एवं संबंधित विभाग से अम्बेडकरनगर में शीघ्र ECHS पॉलीक्लीनिक स्थापित कराने के लिए आवश्यक प्रस्ताव भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes