स्वच्छ एवं स्वच्छता युक्त नगर की दिशा में नगर पंचायत लाल बहादुर नगर की पहल।
नगर पंचायत लाल बहादुर नगर द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरवासियों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण हेतु डस्टबिन वितरित किए गए।
इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में घर से ही कचरे को अलग-अलग रखने की आदत विकसित करना तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है।
इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष देवेंद्र साहु जी एवं CMO शैलेश पांडेय जी एवं पार्षदगण द्वारा कचरा संग्रहण हेतु 06 नया ई-रिक्शा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह ई-रिक्शा नगर के सभी वार्डों में पहुंचकर घर-घर से गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष देवेंद्र साहु जी एवं CMO शैलेश पांडेय जी ने नगरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों में निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखें तथा कचरा निर्धारित संग्रहण वाहन में ही दें। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा स्वच्छ लाल बहादुर नगर के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष देवेंद्र साहु जी, CMO शैलेश पांडेय जी, उपाध्यक्ष छबीधर साहु, एल्डरमैन राजेन्द्र तिवारी सहित नगर पंचायत के सभी पार्षदगण एवं नगरवासी उपस्थित रहें।

