संवाददाता: सेवा पवार
गडचिरोली, महाराष्ट्र
गढ़चिरोली जिले में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
3 सितंबर 2026 को तड़के 4 बजकर 36 मिनट पर 3.6 तीव्रता के भूकंप दर्ज किया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र गढ़चिरोली जिले के सिरोंचा तालुका के आरक्षित वन क्षेत्र परिसर में स्थित था।
अहेरी तालुका के अहेरी और नागेपल्ली क्षेत्र में भी ये झटके महसूस किए जाने की जानकारी अहेरी तहसील प्रशासन से प्राप्त हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। वर्तमान स्थिति में किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
नागरिक भूकंप के हल्के झटकों के कारण घबराएं नहीं। शांति बनाए रखें और आवश्यक सावधानी बरतें। साथ ही, भूकंप से संबंधित अफवाहों या अपुष्ट संदेशों पर विश्वास न करें। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है, ऐसा आह्वान जिलाधिकारी अविश्यांत पांडा ने किया है।

