संवाददाता : दरबार सिंह ठाकुर
50 से अधिक सांची दुग्ध समितियों पर किसानों ने सौंपे ज्ञापन, 12 रुपए प्रति फैट की मांग :
इंदौर। दूध के उचित एवं लागत आधारित मूल्य की मांग को लेकर किसानों का गांव-गांव ज्ञापन अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को जिले की 50 से अधिक सांची दुग्ध सहकारी समितियों पर किसानों ने ज्ञापन सौंपकर दूध का भाव बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
बालौदा टाकून, पाल, कांकरिया, कछालिया, टाकून, रत्नखेड़ी, जामुड़ी, हप्सी, बोरिया, बरोदा पंथ, हरनासा, जलोदिया पंथ, भील बड़ोली, काई, कटकोदा, नांद्रा, सेमदा, गुडर, छोटी कलमेर, बेगनदा, करकी, लिम्बोदा पार, चांदेर, नेवरी, चाटवाड़ा, पिपलोदा, बसानदा सहित अनेक गांवों की सांची दुग्ध समितियों पर किसानों ने ज्ञापन सौंपे।
किसानों ने कहा कि पशु आहार, चारा, दवाइयां, बिजली और मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन दूध के दाम लागत के अनुपात में नहीं बढ़े हैं। वर्तमान स्थिति में दुग्ध उत्पादन किसानों के लिए घाटे का सौदा बनता जा रहा है।
किसान नेता बबलू जाधव ने कहा कि किसानों की प्रमुख मांग है कि दूध का भाव ₹12 प्रति फैट किया जाए, लंबित बोनस का तत्काल भुगतान किया जाए तथा किसानों को ₹5 प्रति लीटर बोनस दिया जाए। उन्होंने कहा कि गांव-गांव से उठ रही किसानों की आवाज को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
ज्ञापन अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल,चंदन सिंह बड़वाया, प्रवीण ठाकुर योगेश सरपंच पवन पटवारी, जनपद सदस्य तेजकरण पूर्व अध्यक्ष बाबू गाड़ी हरिओम भारत दयाल अर्जुन सांखला सोलंकी आतीश परमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

