लोकेशन- सिद्धार्थनगर
संवाददाता- संतोष कुमार NN81
दिनांक- 2-9-2026
जनपद सिद्धार्थनगर 02 सितम्बर 2026/उ0प्र0 आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारम्भ,(UPCOS) के पोर्टल एवं बेबसाइट की लाचिंग उ0प्र0 आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के लोगो का अनावरण मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन लखनऊ से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह के साथ लोहिया कलाभवन में देखा गया।
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही को बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या को बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही ने उ0प्र0 आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ हेतु मा0 मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए सभी लोगो को बधाई दिया। मा0 मुख्यमंत्री जी आज उ0प्र0 आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारम्भ किया गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी के संकल्पों को पूरा करने का दायित्व आप सभी का भी है। सभी लोग एक साथ मिलकर कार्य करें। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी वर्गो के लिए विभिन्न योजनायों के माध्यम से लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है। समाज के अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी का संकल्प उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बनाने का है। सभी को पुनः शुभकामनाएं दिया।
जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या ने इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज आप सभी लोगो के लिए खुशी का दिन है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने आप सभी के मादेय में बढ़ोत्तरी करने के साथ सुरक्षा कबर भी दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के बाद से लगातार मा0 मुख्यमंत्री सभी को उपहार दे रहे है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं क्षेत्रों में सुविधायें मिल रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी का संकल्प उ0प्र0 को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का है।
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने सभी मा0 जनप्रतिनिधिगण का स्वागत करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी जी का धन्याद करते हुए कहा कि आज आउटसोर्स निगम का गठन किया है। निगम बनने से समस्याओं का समाधान होगा। आप लोगो को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही अन्य सुविधायें भी मिलेगी। सभी को शुभकामनाएं दिया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव एवं मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल द्वारा आउटसोर्स निगम के शुभारम्भ के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दिया।
इस अवसर पर मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों को टूल किट एवं श्रम विभाग के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं मा0 जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी आदि का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपीअग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत बिस्कोहर अजय गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक पाल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, पीडी अनिल कुमार, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, एवं अन्य संबधित अधिकारी/कर्मचारी व अन्य संबधित उपस्थित थे।

