Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

SC/ST की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन : NN81


संवाददाता: देवराज मीणा, मुंडावर

जिला: खैरथल-तिजारा (राजस्थान)

SC/ST की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मुंडावर/खैरथल-तिजारा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के किसानों की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान महासभा के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट केशव सिरोहीवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि वर्षों से गैर खातेदारी भूमि पर खेती कर रहे SC/ST वर्ग के किसानों को शीघ्र खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं, ताकि उन्हें भूमि का वैधानिक स्वामित्व प्राप्त हो सके तथा वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के जिला अध्यक्ष अमीलाल बौद्ध, मजदूर विकास फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान, धानका समाज के जिला अध्यक्ष वीर सिंह धानका, मेघवाल समाज के जिला अध्यक्ष बनवारी लाल, राजेंद्र रसगोन, मेघवाल समाज मुंडावर के ब्लॉक अध्यक्ष शामलाल, हरसौली ब्लॉक अध्यक्ष हरिसिंह, मेघवाल समाज के उपाध्यक्ष शामलाल, बलवंत महारानियां (किशनगढ़), माया देवी (महिला प्रकोष्ठ, मेघवाल समाज), रामुतार खंडेलवाल, बलराज, रामनिवास, हरिसिंह, माननराम, महेश, मनीष चोपड़ा, दुलीचंद बाबूजी, रोहितास थानेदार तथा कामरेड सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि SC/ST किसानों के लंबे समय से लंबित इस मुद्दे का शीघ्र समाधान कर उन्हें खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes